Uncategorized

Bilaspur News: एक ही कंपनी में काम करने वाली तीन युवतियों की बिगड़ी तबीयत, एक की संदिग्ध हालत में मौत

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित गेलवे इंडिया कंपनी में कार्यरत 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली थी। वह अपनी सहेलियों के साथ कंपनी के दिए मकान में रहकर में सेल्स का काम करती थी। उसकी तीन अन्य सहेलियों की भी तबीयत खराब है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 10:06:38 PM (IST)

Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 10:06:38 PM (IST)

युवती की संदिग्ध हालत में मौत (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिरगिट्टी स्थित गेलवे इंडिया कंपनी में कार्यरत 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली थी। वह अपनी सहेलियों के साथ कंपनी के दिए मकान में रहकर में सेल्स का काम करती थी। उसकी तीन अन्य सहेलियों की भी तबीयत खराब है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी युवती

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रहने वाले प्रियंका सिंह(18) सिरगिट्टी स्थित गेलवे इंडिया कंपनी में सेल्स का काम करती थी। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए मकान वह साथ करने वाली युवतियों के साथ रहती थी। प्रियंका ने 13 जुलाई की सुबह नाश्ता किया था। इसके थोड़ी देर बाद उसने अपनी रूममेट संतोषी सिंह से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वह कमरे में जाकर लेट गई। कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा और पानी जैसी उल्टी हुई।

साथी लड़कियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दवा दी और हल्का भोजन करने की सलाह देकर घर भेज दिया। प्रियंका को घर लाने के कुछ ही घंटों के भीतर फिर से तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वह बेहोश हो गई। सिम्स पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की मौत की सूचना उसके पिता को दी गई।

उन्होंने बिलासपुर पहुंचकर मर्ग की सूचना थाना सिरगिट्टी में दर्ज कराई। इधर, प्रियंका की रूममेट संतोषी सिंह को भी हाथ-पैर में दर्द की शिकायत के चलते सिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उसके साथ काम करने वाली ज्योति सिंह को डीसेंट्री और अंजनी सिंह को तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवतियां एक ही कमरे में साथ रहती थीं और एक ही कंपनी में काम करती थीं।

पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि युवती की मौत की सूचना पर उसकी साथ रहने वाली अन्य युवतियों से पूछताछ की गई है। प्राथमिक पूछताछ में फूड पाइजनिंग की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!