Uncategorized

Chhattisgarh Liquor Scam: घोटाले से जुड़े इन 28 अफसरों के खिलाफ चालान पेश, डिस्टलरी संचालकों की याचिका पर होगी सुनवाई

15 अगस्त विज्ञापन


बहुचर्चित Chhattisgarh Liquor Scam मामले में अन्वेषण ब्यूरो ने रायपुर के विशेष अदालत में 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश किया है, जो इस घोटाले से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों के खिलाफ शराब घोटाले का पांचवां पूरक चालान पेश किया है। वहीं शनिवार को घोटाले से जुड़े प्रमुख 3 शराब निर्माता कंपनियों के मालिकों की याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 01:39:05 PM (IST)

Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 01:39:22 PM (IST)

शराब घोटाले में 28 अधिकारियों के खिलाफ चालान

HighLights

  1. शराब घोटाला मामले में 28 अधिारियों के खिलाफ चालान
  2. ईओडब्ल्यू ने विशेष अदालत में पेश किया 5वां पूरक चालान
  3. शराब कंपनी संचालकों की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। सभी अफसर एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में अपने वकीलों के साथ पेश होंगे। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ शराब घोटाले का पांचवां पूरक चालान पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को ईओडब्ल्यू ने अभियोजन की अनुमति मांगी थी। जिसे विधि विभाग ने 20 मई को मंजूरी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अंतिम स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई। घोटाले में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, कवासी लखमा, जनार्दन कौरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा सहित 40 से अधिक अफसर, कारोबारी और निजी कंपनियां आरोपी हैं।

चालान में नामित आबकारी अधिकारियों की सूची

  • गरीबपाल दर्दी
  • नोहर सिंह ठाकुर
  • सोनल नेताम
  • अलेख राम सिदार
  • प्रकाश पाल
  • ए. के. सिंग
  • आशीष कोसम
  • जे. आर. मण्डावी
  • राजेश जयसवाल
  • जी. एस.नुखटी
  • जे. आर. पैकरा
  • देवलाल वैद्य
  • ए. के. अनंत
  • वेदराम लहरे
  • एल.एल. ध्रुव
  • जनार्दन कोरव
  • अनिमेष नेताम
  • विजय सेन
  • अरविंद कुमार पाटले
  • प्रमोद कुमार नेताम
  • राम कृष्णा मिश्रा
  • विकास कुमय गोस्वामी
  • इकबाल खान
  • नितिन खंडुजा
  • नवीन प्रताप भिंग
  • सौरभ बख्शी
  • दिनकर वासनीक
  • मोहित कुमार जयसवाल
  • श्रीमति नीलू नोतानी
  • श्रीमति मंजू कसेर
  • डिस्टलरी संचालकों की जमानत याचिका पर सुनवाई

    शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित बनाए गए तीन प्रमुख डिस्टलरी कंपनियों के संचालकों की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी। रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में भाटिया वाइन मर्चेंट प्रा.लि. छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्रा.लि. और वेलकम डिस्टलरी प्रा.लि. के प्रतिनिधियों की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: मंत्री बंगले तक हर महीने पहुंचता 3.5 करोड़ का ‘मिठाई और सामान’, भ्रष्टाचार में रंगी 1,100 पन्नों की चार्जशीट

    शराब निर्माता कंपनियों के मालिकों का होगा फैसला

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के आवेदन पर चार डिस्टलरियों समेत आठ फर्म और कंपनियों को आरोपी बनाने का आदेश सुनाया गया है। इस मामले में शनिवार को कोर्ट में इसका फैसला होना है। याचिकाकर्ता अनवर ढेबर ने इस घोटाले में कोर्ट से शराब निर्माता कंपनियों के मालिकों को आरोपी बनाने की मांग की थी।

    घोटले से जुड़ी हैं यह कपनियां

    बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने अपनी चार्जशीट दायर की है। जिसमें बताया है कि घोटाले में 1200 करोड़ रुपये की राशि शराब निर्माण कंपनियों ने कमाए हैं। भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज, वेलकम डिस्टलरीज, मेसर्स नेक्स्ट जेन, दिशिता उद्यम, ओम सांई वेबरेज, सिद्धार्थ सिंघानिया और मेसर्स टॉप सिक्यूरिटी यह सभी कपनियां घोटाले से जुड़ी हुई हैं।



    Source link

    15 अगस्त विज्ञापन
    विज्ञापन 1
    विज्ञापन 2
    विज्ञापन 3
    विज्ञापन 4
    विज्ञापन 5
    विज्ञापन 6
    विज्ञापन 7
    विज्ञापन 8

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!