Uncategorized

CG News: इंद्रप्रस्थ हत्याकांड में वकील दंपती समेत चार गिरफ्तार, शव को ट्रॉली बैग में डालकर किया था ठिकाने

15 अगस्त विज्ञापन


CG Crime News: डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये के मकान में क्लाइंट की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वकील व उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By ADITYA KUMAR

Publish Date: Wed, 25 Jun 2025 06:06:52 PM (IST)

Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 06:06:52 PM (IST)

इंद्रप्रस्थ हत्याकांड में वकील दंपती समेत चार गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये के मकान में क्लाइंट की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वकील व उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पेशे से वकील अंकित उपाध्याय व उसकी पत्नी शिवानी शर्मा दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

30 लाख की रकम को लेकर हुआ था विवाद

मृतक किशोर पैकरा (58 वर्ष), आजाद चौक निवासी था, जिसने कुछ वर्ष पूर्व एक मकान का सौदा 50 लाख में किया था। खरीददार को कब्जा नहीं मिला तो विवाद कोर्ट तक पहुंचा। इसी केस में अंकित उपाध्याय उसका वकील बना और विभिन्न कार्यों के नाम पर किशोर से 30 लाख रुपये ले लिए, जिसे उसने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। किशोर लगातार रुपये वापस मांग रहा था, जिससे तंग आकर आरोपी दंपती ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

हत्या की रची थी सोची-समझी साजिश

आरोपियों ने 19 जून को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये का मकान लिया। 21 जून को आरोपी अंकित, किशोर को सफाई के बहाने उस मकान में ले गया। वहीं पत्नी शिवानी भी पहुंची। फिर दोनों ने मिलकर गला दबाकर और चाकू मारकर किशोर की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में डालकर उस पर सीमेंट डाला और फिर उसे एक टिन की पेटी में भर दिया।

मदद के लिए दो अन्य साथियों को भी जोड़ा

शव भारी होने से उठाने में परेशानी हुई तो आरोपी दंपती ने अपने परिचित सूर्यकांत यदु और विनय यदु को बुलाया। चारों ने मिलकर शव को अल्टो कार में रखा और शहर के सुनसान इलाके में पेटी समेत फेंक आए। बाद में आरोपी दिल्ली भाग गए, लेकिन पुलिस की सक्रियता से एयरपोर्ट पर पकड़ लिए गए।

तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

पुलिस ने डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक और साइबर यूनिट की मदद से जांच की। ट्रंक की दुकान, वाहन की खरीदी और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार, दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. अंकित उपाध्याय (31), सत्यम विहार, रायपुर

2. शिवानी शर्मा (24), पत्नी अंकित उपाध्याय

3. विनय यदु (23), यादवपारा, रायपुर

4. सूर्यकांत यदु (21), महादेव घाट, रायपुर

इसे भी पढ़ें… CG Crime: रायपुर में नए कांड से मचा बवाल, चलती कार से युवक की लाश फेंकी, चार गिरफ्तार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!