रायपुर

अंबिकापुर में नशे में बेसुध मिले दुर्ग के 2 पुलिसकर्मी:पास में पड़ी थी सर्विस-रायफल, कैदी को शिफ्ट करने गए थे; ASI समेत 2 सस्पेंड — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुर्ग के 2 पुलिसकर्मी शराब के नशे में बेसुध होकर जमीन पर सोते मिले। ASI की सर्विस रायफल (इंसास) उनके पास लावारिस पड़ी थी। लोगों की सूचना पर अंबिकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और रायफल को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने दुर्ग SSP विजय अग्रवाल को दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ASI वर्दी में नजर आ रहा है। वहीं कॉन्स्टेबल सिविल ड्रेस में दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मामले में दुर्ग SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? ASI का नाम जीवन प्रकाश एक्का और कॉस्टेबल का नाम ऋषिकांत त्रिपाठी है। जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को दुर्ग से एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने और पेशी के बाद वापस जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी ASI प्रकाश एक्का और कांस्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी को दी गई थी। 18 अक्टूबर को बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग लौटने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे। शाम 5:40 बजे दोनों नशे की हालत में बस स्टैंड के बाहर एक ठेले के पास बेसुध पड़े मिले। इस दौरान ASI की इंसास राइफल लावारिस हालत में पड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंबिकापुर कोतवाली पुलिस की दी। टीम मौके पर पहुंची और रायफल कब्जे में लिया है। इसके बाद टीम ने सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। SSP राजेश अग्रवाल फौरन दुर्ग SSP विजय अग्रवाल को जानकारी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दुर्ग SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने ASI जीवन प्रकाश एक्का और कॉस्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र अटैच किया गया है। वहीं, रक्षित निरीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 5 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपना होगा। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दुर्गा पंडाल की सुरक्षा में तैनात जवान नशे में मिला: हिंदू परिषद के सदस्यों से गाली-गलौज की, गाड़ी की चाबी निकाली; थाने ले गई पुलिस
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुर्गा उत्सव के दौरान पंडालों और दशहरा मैदान की सुरक्षा में तैनात जवान नशे की हालत में मिला। शनिवार रात CAF जवान पवन कुमार ट्रैफिक संभाल रहे थे। इसी दौरान हिंदू परिषद और बजरंग जल की टीम भी पंडाल पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!