CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने यू-टर्न लेता हुआ नजर आ रहा है।IMD के मुताबिक, पिछले सप्ताह जहां लगातार बारिश हुई थी।वहीं अब आने वाले दिनों में नौतपा के कारण तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी का असर बढ़ सकता है।सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा।अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।मौसम विभाग ने आज बिलासपुर संभाग को छोड़कर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।