Uncategorized

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने आज से शिविर, देना होगा सिर्फ इतने रुपये | Camps to install high security number plates start today

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्यों जरुरी है वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? केंद्र सरकार के निर्देश पर लागू हुआ नियम, यहां जानिए Details परिवहन विभाग के मुताबिक पुराने वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य किया गया है। आम जनता को सुविधाएं देने नंबर प्लेट की बुकिंग, फिटमेंट कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा हाईटेक नंबर प्लेट की बुकिंग स्वयं या परिवहन सुविधा केंद्र या चॉइस सेंटर के माध्यम से परिवहन वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। भविष्य में हाईटेक नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही और जुर्माना भरना पड़ सकता है। गौरतलब है कि एचएसआरपी एक विशेष क्रोमियम आधारित होलोग्राम, लेजर ब्रांडेड पहचान संया सहित टेपिर प्रूफ नंबर प्लेट है। जो नॉन-रिमूवेबल लॉक, नॉन-रियूजेबल स्नैप लॉक के साथ वाहन में लगाया जाना है।
गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नबंर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे अप्रैल 2019 के पहले रजिस्टर्ड पंजीकृत सभी श्रेणी की गाड़ियों के नंबर प्लेट बदले जाएंगे। परिवहन विभाग ने कोरिया आरटीओ कार्यालय को जोन-बी में रखा गया है। जहां मेसर्स रोसमर्टा सेटी सिस्टम लिमिटेड को काम दिया गया है। कंपनी टू-व्हीलर मोटर साइकिल, स्कूटर, मोपेड के अलावा ट्रैक्टर, पॉवर टीलर, ट्रेलर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाएगी। जिसके लिए जीएसटी सहित अलग-अलग दर निर्धारित है। सभी भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से किए जाएंगे। कोरिया में कुल127000 गाड़ियां पंजीकृत हैं।

इतनी गाड़ियां पंजीकृत वाहन प्रकार संख्या बाइक/स्कूटर 101249 मोटर कार 7२98 ट्रैक्टर 3810 कंस्ट्रक्शन व्हीकल 30 ओमनी बस 1050 एक्सकेवेटर 209 ट्रेलर कृषि 136 थ्री व्हीलर पैसेंजर 105

गुड्स कैरियर 1120 ट्रैक्टर कमर्शियल 346 मैक्सी कैब 67 मोटर कैब 78 बस 48 एजुकेशनल बस 44 ट्रेलर कमर्शियल 55 कुल गाड़ियां 127000 ये शुल्क निर्धारित

वाहनों के प्रकार शुल्क (रुपए) दोपहिया वाहन 365.80 तीनपहिया वाहन 427.16 हल्के मोटरयान 656.80 भारी वाहन 705.64 (जीएसटी अतिरिक्त देना होगा) अप्रैल 2019से पहले रजिस्टर्ड प्रत्येक वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाने का काम चल रहा है। कोरिया में कुल 127000 गाड़ियां पंजीकृत हैं। नंबर प्लेट लगाने 10 से 12 मई तक विशेष शिविर लगाया जाएगा।

अनिल भगत, जिला परिवहन अधिकारी कोरिया



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!