Uncategorized

Murder Case: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, पहले डंडे से जमकर पीटा, फिर… इस हाल में हुई मौत | Murder Case: Wife killed by beating in domestic dispute

15 अगस्त विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को थाना पत्थलगांव, जिला जशपुरनगर से मृतका सुरिता बाई पति नैहर साय 28 वर्ष निवासी रूवाफुल की मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिए थाना कापू को सौंपा गया। कापू थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बीते 25 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते आरोपी नैहर साय ने पत्नी सुरिता की लकड़ी के डंडे से पिटाई की, जिससे उसके दोनों पैर, जांघ, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। दोनों पैर फैक्चर हो गए थे और वह चलने-फिरने में असमर्थ थी।

यह भी पढ़ें

Congress leader death: कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल! कांग्रेसियों ने निकाला शवयात्रा, जानें क्या है पूरा मामला

इलाज के दौरान महिला की मौत

मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिलने पर वे 27 मार्च को गांव पहुंचे और सुरिता को पत्थलगांव के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 29 मार्च को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी नैहर साय के खिलाफ हत्या का अपराध प्रमाणित पाया गया और धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने लुक-छिप रहे आरोपी नैहर साय मांझी 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!