Uncategorized

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत: रायगढ़ में शोभायात्रा से लौट रहे थे, ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायगढ़ से शोभायात्रा देखकर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से बिलासपुर की ओर से आ रही कार से भिड़ गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी डैमेज हो गई है। हादसा गेजामुड़ा रोड पर रात में हुआ है।

राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की तीन तस्वीरें में देखिए

बाइक से टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा डैमेज हो गया है।

हादसे में युवक के सिर और पेट में गंभीर चोट आई है, जिससे जान गई है।

हादसे में युवक के सिर और पेट में गंभीर चोट आई है, जिससे जान गई है।

इसी बाइक और कार की टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की जान गई है।

इसी बाइक और कार की टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की जान गई है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही….



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!