अपराध

जांजगीर-चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, आरक्षक सस्पेंड; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस हिरासत में 30 वर्षीय युवक शिव सहिस की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चांपा थाने का घेराव कर दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था और अस्पताल में उसकी जान गई।

जानकारी के मुताबिक, मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस को बुधवार दोपहर चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों ने उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पहले बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में आरक्षक ईश्वरी राठौर को लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवक की मौत के मामले को लेकर पुलिस और गृह विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में लगातार कस्टोडियल डेथ की घटनाएं सामने आ रही हैं। बघेल ने जांजगीर-चांपा की घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क ने बताया कि शिव सहिस के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज रहे हैं। शराब बिक्री और मारपीट से जुड़े मामलों सहित यह उसका चौथा मामला बताया गया है। बुधवार को उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी और रिमांड की प्रक्रिया के तहत उसे हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!