छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

केलो डेम के गेट खुलने से जलभराव, प्रशासन-पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता)  *25 अगस्त, रायगढ़*। गत दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण केलो डेम के गेट खोले गए हैं। इसके चलते शहर के कुछ प्रमुख मार्गों एवं पुलों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

      जिला प्रशासन और पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं, एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम फिल्ड पर तैनात हैं।

सर्किट हाउस से चक्रधरनगर जाने वाले मार्ग पर बेलादुला रपट्टा पुल, जूटमिल से चक्रधरनगर की ओर आने वाले मार्ग पर कयाघाट पुल तथा चक्रपथ पर पानी भरने के कारण आवागमन अवरुद्ध हुआ। इन मार्गों के प्रभावित होने से चक्रधरनगर रेलवे फाटक एवं पंजरी प्लांट केलो पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं रायगढ़ पुलिस द्वारा एसडीआरएफ, थाना यातायात, थाना चक्रधरनगर, थाना जूटमिल एवं रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिस बल को यातायात व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

      दोपहर 3:00 बजे के बाद यातायात सामान्य पुलिस एवं प्रशासन के सतत प्रयासों से दोपहर 3:00 बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है। जलस्तर कम होने के साथ स्थिति के और बेहतर होने की संभावना है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आमजन से रायगढ़ पुलिस की अपील रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें और यातायात के दौरान संयम एवं धैर्य बनाए रखें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

चक्रधरनगर से शहर की ओर जाने वाले नागरिक फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में बोदाटिकरा मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं।

*रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चक्रपथ मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा*, इस मार्ग पर वाहन न लावें।

जिला प्रशासन एवं रायगढ़ पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!