Uncategorized

मध्यप्रदेश की 18 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

अंबिकापुर | संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 18 पेटी विदेशी शराब जब्त की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि उदयपुर थाना क्षेत्र के भदवाही निवासी गौरव जायसवाल ने मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लाई है। शराब नुनेरा गांव निवासी पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखी गई है। सूचना पर उड़नदस्ता टीम नुनेरा पहुंची। टीम ने ब्रिजलाल पैकरा के घर की तलाशी ली। 18 पेटियों में रखी मध्यप्रदेश की शराब मिली।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!