रायपुर

रायपुर में पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर के चावला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए युवक गुलाम से पांच युवकों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने तीन घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।

राजधानी रायपुर के चावला पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक पर पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला

विधानसभा पुलिस के मुताबिक, रायपुर का रहने वाला गुलाम सड्डू स्थित चावला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वहां उसकी मुलाकात सड्डू के रहने वाले दो युवकों से हुई। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुला लिया और मिलकर गुलाम के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में गुलाम के सिर और हाथ में चोट आई है।

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही विधानसभा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद विधानसभा पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां घायल युवक से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का बयान

विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित से संपर्क किया गया है। आरोपियों और पीड़ित की पुरानी रंजिश की जानकारी मिली है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!