Uncategorized

ट्रैक्टर में बाइक लेकर फ्यूल स्टेशन पहुंचा युवक: गरियाबंद में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार, किसानों में नाराजगी – Gariaband News

15 अगस्त विज्ञापन




गरियाबंद जिले में डिब्बे-जर्किन में पेट्रोल-डीजल ले जाने पर प्रतिबंध और सीमित मात्रा में ईंधन देने के प्रशासनिक आदेश के बाद पेट्रोल पंपों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वहीं एक युवक ट्रैक्टर में बाइक रखकर पेट्रोल पंप पहुंचा। देवभोग ब्लॉक में डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। दोपहर बाद चार बजे से लेकर आधी रात तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ट्रैक्टरों की भीड़ बनी रहती है। प्रशासनिक आदेश के बाद कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। करीब छह घंटे इंतजार के बाद ट्रैक्टरों को अधिकतम दो हजार रुपये तक का डीजल दिया जा रहा है। यह ईंधन लगभग चार घंटे की जुताई के लिए ही पर्याप्त साबित हो रहा है। किसानों में नाराजगी नई व्यवस्था से किसान और ट्रैक्टर संचालक परेशान दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस की चेतावनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि कृषि कार्य में लगे वाहनों के लिए अलग गाइडलाइन जारी की जाए। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों के साथ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!