Uncategorized

Raigarh Road Accident: अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर में घुसी बोलेरो, हादसे में 1 की मौत, 6 घायल | Raigarh Road Accident 1 Dead 6 Injured In Bolero Trailer Collision

15 अगस्त विज्ञापन


Raigarh Road Accident: एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बीच सड़क में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे चल रही एक बाराती बोलेरो जाकर टकरा गई, जिससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें बैठा एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 सोनुमुड़ा निवासी अशोक दास महंत पिता स्व. मुशीदास महंत (55 वर्ष) विगत 4 मई को अपने दामाद के छोटे भाई की शादी में शामिल होने ओडिशा के बरगढ़ गया था। जहां से 5 मई को बाराती बनकर घरघोड़ा आया। शादी खत्म होने के बाद 6 मई की दरम्यानी रात करीब 2 बजे 6 अन्य लोगों के साथ बोलेरो में बैठकर रायगढ़ आने के लिए निकला था।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

उर्दना के नजदीक पहुंचे तो बोलेरो के आगे एक ट्रेलर तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था। वे जैसे ही वेलकम ढाबा के पास पहुंचे ही थी कि सामने जा रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे इनकी बोलेरो जाकर टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे के बाद ट्रलर चालक ने उसी गति से वाहन लेकर भाग गए। इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार शुरू हो गया, इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

हादसे में 6 लोग घायल

इससे बाकी छह लोगों को तो हल्की चोट थी, लेकिन अशोक राम महंत को गंभीर चोट लगी थी, इससे सभी को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाकी लोगों को छुट्टी मिल गई, लेकिन अशोक महंत की लगातार तबीयत बिगड़ते जा रही थी। डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया।

इससे अशोक को रायपुर लेकर जा ही रहे थे कि सराईपाली के पास पहुंचे तो उसकी तबीयत काफी नाजूक होने लगी। इससे वापस फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आ गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त

मृतक के परिजनों का कहना था कि भारी वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहनों को सडक़ पर दौड़ा रहे हैं। इससे अचानक उनकी गति तेज होती है तो अचानक ब्रेक लगा देते हैं। साथ ही उनके वाहनों के पीछे एंडीकेटर लाइट भी सही नहीं रहता है। इससे कब ब्रेक लगाते हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती और उसके पीछे चलने वाले वाहन जाकर टकारा जा रहे हैं। यही कारण था कि बोलेरो चालक को उसके ब्रेक लगाने की जानकारी नहीं मिली और जाकर टकरा गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!