छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

अनधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निजी केंद्र सील

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर 7 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय कांसाबेल के समीप संचालित निजी दुकान ‘CSC Varsha Online Center’ पर औचक जांच कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि जयजीत एक्का (CSC ID – 333426770012) द्वारा अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन किया जा रहा था। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नागरिक आईडी के दुरुपयोग की शिकायतें भी प्राप्त हुई थी।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि ग्राम पंचायत भवन कुसुमताल के लिए जारी अधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन निर्धारित पंचायत भवन के बजाय निजी दुकान में किया जा रहा था। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था तथा उन्हें अन्य पंचायतों अथवा तहसील कार्यालय तक जाना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही थी।

प्रशासन को यह शिकायत भी प्राप्त हुई थी कि संबंधित संचालक द्वारा नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही थी। साथ ही, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करने के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूले जा रहे थे तथा राशि नहीं देने पर कार्य नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

शिकायतों की पुष्टि होने के बाद नायब तहसीलदार कांसाबेल द्वारा संबंधित केंद्र को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

प्रशासन ने समस्त लोक सेवा केंद्र संचालकों एवं ई-डिस्ट्रिक्ट यूजर आईडी ऑपरेटर्स को पुनः निर्देशित किया है कि वे केवल शासन द्वारा अनुमोदित एवं निर्धारित स्थान पर ही अपनी यूजर आईडी का संचालन करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी के नाम पर अनधिकृत शुल्क वसूली की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 सीएससी संचालकों की आईडी बंद की जा चुकी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!