MI vs KKR Live Score: मुंबई की पारी शुरू, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर; केकेआर ने 220 रन बनाए

09:29 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
09:14 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: केकेआर ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय साझेदारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे।
08:53 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 170 के पार
16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर ने तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। अंगकृष और रिंकू के बीच चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
08:41 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: रहाणे आउट हुए
मुंबई को तीसरा झटका भी शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। अब अंगकृष का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।
08:30 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 130 के पार
12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 136 रन है।
08:19 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: रहाणे का पचासा
अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अंगकृष के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
08:15 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: कैमरन ग्रीन आउट हुए
केकेआर को दूसरा झटका भी शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने रदरफोर्ड के हाथों कैमरन ग्रीन को कैच आउट कराया। वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।
07:57 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: केकेआर को पहला झटका
केकेआर को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।
07:51 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: हार्दिक पांड्या ने लुटाए 26 रन
पारी का चौथा ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या को अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने निशाने पर लिया। दोनों ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 26 रन बटोरे। इसी के साथ केकेआर का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।
07:31 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: केकेआर की पारी शुरू
केकेआर की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर मौजूद हैं।




