छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायगढ़

18 मार्च को प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन एवं ज्ञापन

18 मार्च को प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन एवं ज्ञापन

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता /घरघोड़ा – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश के ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश के समय अपने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शासन को सौंपने का निर्णय लिया गया है,छ ग़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ के अध्यक्ष एवं घरघोड़ा फेडरेशन के संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि रायगढ़ जिला के सभी विकाश खंड में फेडरेशन के कंधा से कंधा मिलाकर प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी,फेडरेशन के प्रदर्शन में भाग ले कर आंदोलन को सफल बनाएंगे, फेडरेशन ने निम्नलिखित मांगों को शामिल किया है,

प्रमुख मांगे:-

1. प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमशः 8,16,24,32 वर्ष में दिया जाए।
2. मध्यप्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
3. प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4. प्रदेश के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाए।
5. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
6. प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी जारी किया जाये। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए।
7. प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
8. प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।
9. प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाये।
10. प्रदेश में आधार बेस्ड अटेंडेंस एवं सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति तत्काल बंद किया जाए। विभागों में रिक्त पदों पर अतिशीघ्र भर्ती हेतु अनुमति दी जाए।

 

फेडरेशन के जिला संयोजक आशीष रंगारी के नेतृत्व में
प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ के पदाधिकारी रायगढ़ जिला मुख्यालय में संरक्षक शेख कलीमुल्ला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी ,एल बी एस जाटवर, शैलेन्द्र शर्मा ,विनोद षड़ंगी , सुखदेव सीदार , विकाश तिवारी,विकाश सिंहा,अभिषेक गुप्ता जफर उल्ला सिद्दीकी, नरेंद्र पर्वत,अनिल डन सेना पुसौर में पी आर भास्कर श्रवण साहू भागीरथी प्रधान,तमनार राम पाल राठिया ,विक्रम शर्मा राजेश पटनायक, हितेश देवांगन, जीतेश्वर प्रधान,घरघोड़ा आशीष शर्मा, रोहित डनसेना, सुरेंद्र भाठिया , अश्वनी दर्शन विनोद मेहर,सर्वेश मरावी,मनोज प्रधान, विजय पंडा, हरिश्चंद्र बेहरा, सुरेंद्र होता, मोहन चौहान, तिल सागर , वरुण गुप्ता,सुरज पैंकरा , खेम सागर पैंकरा, अनिल शर्मा,संजय पंडा,दिलीप सिंह, रिषिकेश साहू , राम कुमार पटेल, वीर सिंह,कमलेश गुप्ता, सीमा खान, सीमा महंत,संजीव पटेल, गौकर्ण वैष्णव, फागू लाल रात्रे, सुशील पटेल, धर्मजयगढ़ से अनिल गांधेल अजीत नायक हकीमुल्ला, खरसिया से गुलाब सिंह कंवर, मान साय यादव,लैलूंगा पी आर भारद्वाज लाल साय भगत आशीष अग्रवाल,यशपाल भगत एवं सभी नेतृत्व कर्ता पदाधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को सफल करेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!