Uncategorized
तत्कालीन एसडीएम पर फिर गिरी गाज, बहाली से पहले दोबारा किए गए निलंबित

Bajarmuda compensation scam: बजरमुड़ा में हुए भू-अर्जन के मुआवजा घोटाले में निलंबित तत्कालीन एसडीएम को सामान्य प्रशासन विभाग ने बहाली के पूर्व ही दोबारा निलंबित कर दिया है। घरघोड़ा के तमनार में छत्तीसगढ़ पॉवर जनरेशन कंपनी को आवंटित कोल ब्लाक गारे-पेलमा सेक्टर-३ के प्रभावित ग्राम बजरमुड़ा, करवाही, ढोलनारा में परिसंपत्तियों के किए गए मूल्यांकन में काफी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इसे राज्य स्तरीय जांच टीम ने प्रमाणित किया और इसमें तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल इसमें दोषी पाए गए।
15 अगस्त विज्ञापन




