Uncategorized

9वीं की छात्रा से दरिंदगी का मामला… शिक्षक सहित दो लोगों ने किया रेप, गर्भवती होने पर खुलासा

15 अगस्त विज्ञापन


मरवाही के स्वामी आत्मानंद स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक युगल किशोर दिनकर और त्रिलोक आर्मो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 09:01:57 PM (IST)

Updated Date: Sun, 20 Apr 2025 09:08:53 PM (IST)

9वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म। (फाइल फोटो)

नईदुनिया न्यूज, गौरेला। स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छात्रा से स्कूल के शिक्षक और एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसकी जानकारी तब हुई, जब छात्रा गर्भवती हो गई। मामले में दो अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है

जानकारी के अनुसार मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नवमी कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। पीड़िता अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है। उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।

छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने अपनी आपबीती परिजन को सुनाई। उसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पूरे मामले में जांच जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!