Uncategorized

36 श्रद्धालु रामलला दर्शन को रवाना: मुख्यमंत्री की योजना के तहत अयोध्या धाम यात्रा, इधर जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर-एसपी बस से पहुंचे – sakti (janjgir champa) News

15 अगस्त विज्ञापन




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना’ के अंतर्गत सक्ती जिले से 36 श्रद्धालुओं का एक दल मंगलवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर कचहरी चौक सक्ती से इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ और ‘जय अयोध्या धाम’ के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। इस यात्रा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित श्रद्धालुओं को निशुल्क अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। तीर्थ यात्रा शाखा प्रभारी के अनुसार, नोडल अधिकारी राजकुमार पटेल के नेतृत्व में सक्ती, डभरा, मालखरौदा और जैजैपुर विकासखंड के श्रद्धालु इस दल में शामिल हैं। योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। श्रद्धालुओं ने कहा कि शासन की इस योजना से प्रभु श्री रामलला के दर्शन का उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। सुशासन तिहार में सक्ती प्रशासन की अनूठी पहल सक्ती जिला प्रशासन ने सुशासन तिहार 2026 के तहत एक अनूठी पहल की है। जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम छपोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बस से पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की सादगी से प्रेरित पहल इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग की राष्ट्रीय अपील से प्रेरित माना जा रहा है। अधिकारियों ने शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। खर्च में कमी और बेहतर समन्वय पर जोर जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक खर्च कम करना और सामूहिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल से समय और ईंधन की बचत हुई, साथ ही विभागीय समन्वय भी मजबूत हुआ। सुशासन तिहार के तहत लगातार लग रहे समाधान शिविर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खाद्य और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!