Uncategorized

1 घंटे की बारिश से पाली-झाबर मार्ग बना तालाब: कोरबा में सड़क पर भरे पानी से बंद पड़े बाइक्स, स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन




कोरबा में मंगलवार (30 जून) शाम हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने पाली-झाबर मुख्य मार्ग पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के साथ हुई बारिश के बाद पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पाली-झाबर मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। इसके चलते कई दोपहिया वाहनों के इंजन बंद हो गए, जबकि पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। गड्ढे छिपने से बढ़ा हादसे का खतरा जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे पूरी तरह पानी में छिप गए, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह मार्ग हर साल इसी तरह जलमग्न हो जाता है और आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। हर साल दोहराई जाती है समस्या क्षेत्रवासियों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है। हर मानसून में सड़क पर पानी भर जाता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक प्रतिनिधि ने की स्थायी समाधान की मांग विधायक प्रतिनिधि निलेश साहू ने संबंधित विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाली-झाबर मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन चालक गुजरते हैं। हर बारिश में जलभराव के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित होता है। मानसून में बढ़ सकती है परेशानी क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मानसून की शुरुआत ही हुई है और लगातार बारिश होने पर जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!