Uncategorized

1.28 करोड़ ठगने वाला आरोपी हरियाणा से अरेस्ट: रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को बताया था क्राइम ब्रांच अधिकारी;24 घंटे तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर रखा – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर सवा करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है आरोपी ने पीड़ित से 1.28 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी गई थी और करीब 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी सोमनाथ महतो के रूप में की है। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर किया कॉल इस मामले में रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर सपन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। डराते हुए कहा गया कि क्रेडिट कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लगातार जुड़े रहने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान धमकी देकर करीब 1.25 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ में बड़ी सफलता आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ चलाया। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर कई खातों को फ्रीज कराया। पीड़ित को 58 लाख रुपए वापस मिल चुके हैं। शेष रकम भी आरोपी के अन्य खातों में होल्ड करा दी गई है। गुड़गांव के सोहना रोड से मास्टरमाइंड गिरफ्तार पुलिस टीम दिल्ली, हरियाणा रवाना हुई। आरोपी लगातार लोकेशन बदलता रहा। आखिरकार सोमनाथ महतो (27) को गुड़गांव के सोहना रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी आर मंगलम यूनिवर्सिटी के पास छिपा हुआ था। उसे रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!