Uncategorized

NMDC स्लरी पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरे भाई-बहन: पानी में डूबने से बच्चे की मौत, राहगीरों ने बच्ची को बचाया, लोग बोले-ये लापरवाही – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन


इसी 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से एक 11 साल के छात्र की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के गीदम में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 11 साल के छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसकी बहन को राहगीरों ने जिंदा बाहर निकाल लिया। NMDC के स्लरी पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा कर छोड़ा गया था। स्कूल से लौटते समय दोनों भाई-

.

जानकारी के मुताबिक, यहां गुमड़ा जाने वाले मुख्यमार्ग के किनारे स्लरी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। जिसमें लबालब पानी भरा हुआ है। सोमवार की शाम भाई-बहन स्कूल से घर आ रहे थे। इस बीच वे लोग हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास चले गए।

गड्ढे के पास पाइप भी रखा हुआ है।

भाई को बचाने कूदी बहन

इसके बाद टिकेश्वर सिंह (11) का पैर फिसलने से वह पानी के अंदर गिर गया। वह डूबने लगा। वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। वह भी डूबने लगी। इसी बीच उस सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतर कर बच्ची को बचा लिए।

वहीं 11 साल का बच्चा बेसुध था। इसकी खबर आस-पास के लोगों को भी दी गई। बच्चे को तुरंत गीदम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिस जगह हादसा हुआ ये वहीं के रहने वाले हैं। हादसे के बाद NMDC के खिलाफ लोगों का भी जमकर गुस्सा फूटा है।

जिस जगह हादसा हुआ ये वहीं के रहने वाले हैं। हादसे के बाद NMDC के खिलाफ लोगों का भी जमकर गुस्सा फूटा है।

लोगों में आक्रोश

मृत बच्चे के परिजनों और आस-पास के लोगों में भी NMDC के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने कहा कि NMDC ने यहां पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोद रखा है। लेकिन पाइपलाइन बिछाई नहीं। इस खाली गड्ढे में इससे पहले भी कई मवेशी गिरे हैं। वहीं आज बच्चे गिर गए। एक की मौत हो गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!