Uncategorized

सीजफायर की बात कहकर माओवादियों ने बीजापुर में कर दी सोसायटी संचालक की हत्या

15 अगस्त विज्ञापन


Maoist in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक की हत्या कर दी। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में रविवार देर रात हुई, जब माओवादियों ने शांति वार्ता के लिए छह महीने के युद्ध विराम की घोषणा की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 12 May 2025 12:16:30 PM (IST)

Updated Date: Mon, 12 May 2025 02:24:54 PM (IST)

माओवादियों का घिनौना चेहरा फिर आया सामने। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. शांति वार्ता के ऐलान के बाद भी माओवादियों का हिंसक चेहरा।
  2. पुलिस ने दर्ज किया मामला, सभी आरोपियों की तलाश जारी।
  3. सादे कपड़ों में गांव में आए और हत्या करने के बाद भाग गए।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर ( Bijapur News)। माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए छह माह के युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस दौरान रविवार की रात को उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर में कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भण्डारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है।

नागा मारूडबाका गांव का ही रहने वाला था, पर माओवादियों के डर से कई वर्षों से उसूर में रह रहा था। अब से सात महीने पहले माओवादियों नागा के भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या की थी।

naidunia_image

नागा भंडारी रविवार को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गये हुए थे। देर रात करीबन 11.30 बजे पांच से सात की संख्या में सादे कपड़ों में माओवादी गांव पहुंचे और नागा की हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है।

माओवादियों को सुरक्षाबलों ने घेरा

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों को जवानों ने घेर लिया है। घबराए हुए माओवादी बार-बार सीजफायर की बात कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आईआईडी लगाकर जवानों को निशाना भी बनाया था। अब बीजापुर में सोसायटी संचालक की हत्या कर दी।

सुरक्षाबल हुए अलर्ट

माओवादी बार-बार अपनी बातों से पलट रहे हैं, सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ने पर सीजफायर की बात कहते हैं, तो कभी हमला बोल देते हैं। इन घटनाओं के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। हाल में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया था। इसके बाद से वो और विचलित हो गए हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!