छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *रायगढ़, 22 सितंबर* । महिला और नाबालिक की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड पुलिस ने थानाक्षेत्र से माह जुलाई में गुम हुई 18 वर्षीय युवती को तमिलनाडु जिला त्रिपुर से सकुशल दस्तयाब करने और युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी विजय सिदार (उम्र 20 साल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है । कोतरारोड़ पुलिस को आरोपी विजय की दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट में भी तलाश थी ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – 26 जनवरी को थाना कोतरारोड में स्थानीय बालिका (17 साल 6 माह) के द्वारा में अपने परिजनों के साथ आकर विजय सिदार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि विजय उसे मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता है, स्कूल आते जाते भी पीछा करता था । दिनांक 26.01.2026 को जब घर के पीछे शौचालय जा रही थी तो विजय वहां आकर डरा धमकाकर जबरजस्ती शारीरिक सबंध बनाया । बालिका की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 64 BNS और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया ।

आरोपी विजय सिदार घटना के बाद से ही फरार था । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आरोपी का काफी पता तलाश किया गया किन्तु आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था । पॉक्सो एक्ट मामले में समय सीमा को देखते हुए आरोपी के विरूद्ध फरारी में चालान तैयार कर मार्च/2026 में न्यायालय पेश किया गया । माननीय एफटीएससी (पास्को एक्ट) रायगढ़ के न्यायालय से इस मामले में आरोपी विजय सिदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया गया था ।

वहीं दूसरी ओर बालिका बालिग होने पर 17 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, परिजन 18 सितंबर को थाना कोतरारोड़ में युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराये जिस पर गुम इंसान क्रमांक 54/2026 दर्ज कर जांच में लिया गया ।

कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ करने पर संदेही विजय सिदार पर संदेह व्यक्त किया गया । संदेही का लोकेशन जम्मू में प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम जम्मू रवाना हुई जहां स्थानीय पुलिस की मदद से संदेही और गुम इंसान का काफी पता तलाश किया गया, पता नहीं चला ।

थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक शील आदित्य सिंह ने अब संदेही पर मुखबीर लगाकर उसके संपर्क में आने वाले लोगों की लगातार जानकारी ली गई जिसमें उसके तमिलनाडु के त्रिपुर जिले में एक कपड़ा कारखाना में काम करने की जानकारी मिली । पुन: टीम तमिलनाडू रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया जिसके कब्जे में युवती मिली । युवती की दस्तयाबी कर कथन कराया गया । युवती ने आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने की बात बतायी ।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में प्राप्त हुये गिरफ्तारी वारंट के परिपेक्ष में कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है । मामले में थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल तथा आरक्षक चंद्रेश पांडे की अहम भूमिका रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*:

*महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों को रायगढ़ पुलिस सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ले रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाना पुलिस की प्राथमिकता है।*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!