रायपुर

5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक गिरफ्तार:कोरबा और रायगढ़ के सुनसान जगहों पर बाइक चुराते थे आरोपी, मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक

15 अगस्त विज्ञापन

कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने आरोपी के कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कोरबा और रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार, आरोपी भीड़भाड़ से दूर या सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। पहले बाइक का हैंडल लॉक तोड़ा जाता था। इसके बाद आरोपी का साथी कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की मदद से बाइक स्टार्ट करता था और दोनों चोरी की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाते थे। कोरबा और रायगढ़ से चोरी की 5 बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव नायक (20), निवासी मुड़ापार, कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें मानिकपुर क्षेत्र से 1, कोतवाली कोरबा से 2, उरगा से 1 और कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र से 1 बाइक शामिल है। इन बरामदगी से दोनों जिलों में हुई 5 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। साथी पहले से मारपीट के मामले में जेल में पुलिस ने बताया कि गौरव का साथी कौवा उर्फ फैजान पहले से ही मारपीट के एक मामले में जिला जेल कोरबा में बंद है। बाइक चोरी के मामले में भी उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े संभावित लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ गौरव नायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उससे जिले में हुई अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं, संभावित साथियों और चोरी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान चोरी के और मामलों का खुलासा हो सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ रही बाइक चोरी कोरबा जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खासकर बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वाहन चोर सक्रिय रहते हैं। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। बरामद 5 मोटरसाइकिलों की कार्रवाई को इसी अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!