Uncategorized

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में चाकूबाजी की घटना थम नहीं रही है। बुधवार को चिखली चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या की नियत से चार बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​जिन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। चिखली पुलिस ने बताया कि आरोपी सुधीर नायडू, शेरा कश्यप, रोहित देवार और लक्ष्मण यादव ने पीड़ित युवक पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद उससे जमकर मारपीट भी की। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जिन्हें चार घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने ग्राम बागतराई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन चाकू जब्त किया गया है। चारों आरोपियों को न्ययिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!