Uncategorized
Farmer Death: हुकिंग कर खेत की सिंचाई कर रहा था सरगुजा का किसान, लगा करंट का झटका और हो गई मौत | Farmer Died Due To Current In Surguja

अंबिकापुर. बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव में अवैध बिजली हुकिंग से खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट (Farmer died due to current) लगने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुई घटना की जानकारी किसी को नहीं लग सकी। किसान रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। शनिवार की दोपहर जब वे खेत की ओर गए तो उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची, देखा तो खेत में भरे पानी के बीच किसान का शव पड़ा था। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा, पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दियाग या।
15 अगस्त विज्ञापन




