छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

राजधानी रायपुर में कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली 2 युवतियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली 2 युवतियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और दूसरी कॉलेज की छात्रा है।

दोनों ने कारोबारी को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूल की थी। ब्लैकमेल करने वाली युवतियों का नाम नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी है।

शिकायतकर्ता कारोबारी जयंत चौधरी (38) निवासी न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी (शंकर नगर) ने पुलिस को बताया कि, मई 2026 में गुढ़ियारी थाने में उसकी मुलाकात नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी।

इसके बाद दोनों नौकरी और पार्लर खोलने के बहाने लगातार पैसों की मांग करने लगीं। 14 जून को युवतियों ने कारोबारी को मिलने बुलाया और कार में नशीली सिगरेट जलाई।

कारोबारी के चक्कर आने के बाद आरोपी युवतियां उसे घर पहुंचाने के बहाने साथ गई और उसका फोटो-वीडियो बना लिए। अगले दिन से दोनों ने गलत काम का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

25 हजार लेने के बाद भी ऑफिस पहुंचकर दी धमकी

बदनामी के डर से कारोबारी ने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास युवतियों को 25 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। 1 जुलाई को दोनों युवतियां कारोबारी के ऑफिस के बेसमेंट में घुस गईं।

उसकी कार से पैसों से भरा बैग निकालने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब 10 जुलाई को दोनों ऑफिस के भीतर घुस गईं और पूरे स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए दोबारा मोटी रकम न देने पर रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी।

कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही का मामला दर्ज दोनों के खिलाफ जांच की और गिरफ्तार करके न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है।

ब्लैकमेल करने वाली दोनों लड़कियां गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त रमकांत साहू ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर उसे ब्लैकमेल करने वाली युवतियों के खिलाफ जांच की गई। युवतियों के खिलाफ पीड़ित को ब्लैकमेल करने का सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!