Uncategorized

रायगढ़ में खाने की बात पर ग्रामीण की हत्या: घर में विवाद के बाद कोटवार और उसके बेटों ने पेट में घोंपा चाकू – Raigarh News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण की कोटवार ने हत्या कर दी। कोटवार ने उसने अपने घर खाना खाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच खाने और पत्तल से जुड़ी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कोटवार और उसके बेटों ने ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (37) ने शनिवार रात गांव के कोटवार हरिराम चौहान (50) को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। खाना खाने के दौरान पत्तल और भोजन से संबंधित किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि हरिराम चौहान ने अपने बेटे आकाश चौहान (22) और 17 साल के नाबालिग बेटे को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दामोदर की पिटाई की और वहां रखे चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी घटना की जानकारी रविवार सुबह आसपास के लोगों को लगी, जिसके बाद तमनार थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव के कोटवार हरिराम चौहान और उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!