Uncategorized

कोयलीबेड़ा में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में भीषण आग: लाखों का नुकसान, कांकेर से नारायणपुर जा रहा था ट्रक, पुलिस जांच में जुटी – Kanker News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इस हादसे में लाखों रुपए मूल्य का तेंदूपत्ता और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह ट्रक सोनपुर समिति का तेंदूपत्ता लेकर कोयलीबेड़ा मार्ग से नारायणपुर की ओर जा रहा था। यह घटना 22 मई की दोपहर को हुई। रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कारणों की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!