छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्‌टे के बड़े नेटवर्क की जांच में अब ‘MCX किंग’ कहे जाने वाले मन्नू नत्थानी का नाम सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्‌टे के बड़े नेटवर्क की जांच में अब ‘MCX किंग’ कहे जाने वाले मन्नू नत्थानी का नाम सामने आया है। रायगढ़ पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि, अभिनंदन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी ने रिश्तेदारों, दोस्तों और भरोसेमंद एजेंटों की मदद से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक सट्‌टा सिंडिकेट फैला रखा था। पुलिस के मुताबिक, गोवा में टीम बिठाकर IPL मैचों पर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्‌टा खिलाया जा रहा था। खिलाड़ी बुक में आकर खेले, इसलिए आरोपी ने अपने नाम से ही अभिनंदन बुक बनाया था।

रायगढ़ पुलिस ने हाल ही में गोवा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट टीवी प्रसारण से करीब 7 सेकेंड पहले मिल जाता था। इसी आधार पर सटोरिए तुरंत रेट बदल देते थे और प्लेयर्स से मोटा मुनाफा कमाते थे। दुबई से आईडी लेकर बेचते थे आरोपी

जांच में सामने आया है कि, आरोपी दुबई से मिलने वाली बेटिंग आईडी को रायपुर, नागपुर, सक्ती, खरसिया और दूसरे शहरों तक पहुंचाते थे। इसके बाद एजेंटों के जरिए छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक आईडी पहुंचती थी।

हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन लिया जाता था। पुलिस को हवाला नेटवर्क के भी अहम सुराग मिले हैं। मोबाइल फोन से नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर किए जाने के सबूत मिले हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!