गोवा से संचालित हो रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, रायगढ़ पुलिस ने रायपुर के तीन आरोपितों को पकड़ा

आरोपित व्हाट्सएप ग्रुप के साथ ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यमों के सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। मोबाइल फोन से आनलाइन ट्रांजेक्शन और सट्टे से जुड़े साक्ष् …और पढ़ें
HighLights
- आईपीएल सीजन में “आपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई।
- व्हाट्सएप और वेबसाइट के जरिए करोड़ों के सट्टे का राजफाश।
- पुलिस सट्टा नेटवर्क से संदिग्धों को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान आनलाइन सट्टा पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने गोवा से संचालन कर रहे रायपुर के तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपित व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के माध्यम से सट्टा का नेटवर्क चला रहे थे। इसके जरिए बड़े पैमाने पर लेनदेन किया जा रहा था।
साइबर थाना रायगढ़ एवं खरसिया चौकी पुलिस ने 30 अप्रैल को खरसिया के अलग-अलग तीन स्थानों पर एक साथ दबिश दी और तीन सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 51 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपित क्षेत्र के बड़े पैमाने पर सट्टा का संचालन करते हैं।
आरोपित व्हाट्सएप ग्रुप के साथ ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यमों के सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। मोबाइल फोन से आनलाइन ट्रांजेक्शन और सट्टे से जुड़े साक्ष्य पुलिस को मिला था।
पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए गोवा पहुंची और सट्टा नेटवर्क से संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर रायगढ़ ले आई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए तीनों संदिग्ध रायपुर निवासी हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, लेनदेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाईप्रोफाइल आनलाइन सट्टा नेटवर्क का राजफाश होगा।
सटोरिया करन चौधरी के पकड़े जाने से राजनीतिक हलचल
- यहां घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर सट्टा चला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
- जांच में पाया गया कि इसकी कड़ी रायगढ़ निवासी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल से जुड़ी है।
- ऐसे में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।
- आरोपित ने खुद को निष्कलंक बताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
- इसके बाद जब उसे अब पकड़ा गया तो उसके निशानदेही पर ही एक करोड़ दो लाख रुपये रायगढ़ शहर में दो आरोपितों से बरामद किया गय।
- अब करण चौधरी की प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा- कांग्रेस नेताओ के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही है। इससे राजनीति चर्चा सरगर्म हो गई है।




