Uncategorized

RCB vs KKR Live Score: केकेआर को दूसरा झटका, रहाणे 19 रन बनाकर आउट; हेजलवुड को मिली सफलता

15 अगस्त विज्ञापन


08:58 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: 23 पर कोलकाता को पहला झटका

23 के स्कोर पर कोलकाता को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह आठ गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।

08:47 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।

08:35 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

केकेआर: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड।

08:31 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है। वहीं, केकेआर के खेमे में वरुण चक्रवर्ती की जगह सौरभ दुबे की एंट्री हुई है।

07:59 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: कितने बजे होगा टॉस और कब शुरू होगा मुकाबला?

रायपुर में फिलहाल बारिश रुकी हुई है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार के मुताबिक, टॉस 8:30 बजे होगा और मुकाबला 8:45 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं होगी।

07:10 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: रायपुर में थमी बारिश

फिलहाल रायपुर में बारिश रुक गई है, और मैदानकर्मी कवर्स को हटा रहे हैं। अंपायर 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। टॉस में देरी हो रही है।

06:58 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: टॉस में देरी

बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। फिलहाल रायपुर में बारिश जारी है। मैदान को कवर्स से ढका गया है।

06:48 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: कैसा रहेगा मौसम?

आरसीबी और केकेआर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का साया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, फिलहाल रायपुर में तेज बारिश हो रही है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है। मैदान को पूरी तरह कवर किया गया है।

06:37 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: हेड-टु-हेड

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

06:36 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: केकेआर का प्रदर्शन

दूसरी तरफ, केकेआर को सीजन के शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। केकेआर 10 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 9 अंक हैं। 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!