Uncategorized

खरोरा में सराफाकर्मी से 1 करोड़ की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से किया हमला, बैग लेकर फरार; एसीसीयू-पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में मंगलवार देर शाम सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। तिल्दाडीह मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी के कर्मचारी पर हमला कर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट के शिकार सराफाकर्मी का नाम पुलिस द्वारा टीकाराम शर्मा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार खरोरा इलाके में महावीर ज्वैलर्स के नाम से सराफा दुकान है। इसका संचालन जैन परिवार करता है। खरोरा इलाके में महावीर ज्वैलर्स की दो दुकान है। महावीर ज्वैलर्स में मैनेजर का काम टीकाराम शर्मा देखते है। मैनेजर टीकाराम शर्मा मंगलवार की शाम को ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। शाम सात बजे आंधी-पानी के कारण वो तिल्दाडीह मोड के पास खड़े हो गए। पानी रुकने पर जैसे ही आगे बढ़े इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उनके सिर में तलवार मारी। मैनेजर शर्मा कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी महावीर ज्वैलर्स के प्रबंधन को दी। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामलें में केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। दो से तीन थे लुटेरे पीड़ित के अनुसार बाइक सवार युवकों तलवार से हमला किया था। आरोपियों की संख्या दो से तीन के बीच थी। आरोपियों ने बैग छीना और फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में लूट की यह वारदात सुनियोजित लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!