Uncategorized

होली के रंग में सियासत: गीतों के जरिए आमने-सामने आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अनुज शर्मा, Video

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ा है। पारंपरिक बयानबाज़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से हटकर नेताओं ने लोकगीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे होलियाना अंदाज में ‘मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु’ गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। इस गीत को राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।

इसी बीच भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने भी पलटवार में अपना वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में गाते हुए कहा कि ‘जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले’ उनका यह गीत सीधे तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करता है और कांग्रेस पर तंज कसता है।

दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच मानो डिजिटल जंग छिड़ गई है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के गीत को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी गीत को ‘करारा जवाब’ और विकास की कहानी का प्रतीक बता रहे हैं।

पूर्व सीएम ने होलियाना अंदाज में साय सरकार पर कसा तंज

भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने गाना के माध्यम से दिया जवाब 

View this post on Instagram

A post shared by ANUJ SHARMA (@anujs10001)





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!