छत्तीसगढ़जशपुर

धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, छ: करोड़, पचपन लाख से अधिक का गबन का आरोप

FIR registered against 6 people for irregularities in paddy procurement, accused of embezzling over six crore fifty-five lakh rupees.

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता/जशपुर: छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक) जिला जशपुर (छ.ग.) में नोडल अधिकारी के पद पर पदस्थ हूं कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेन्द्र कोनपारा में 1. श्री भुनेश्वर साय प्राधिकृत अधिकारी 2. श्री जयप्रकाश साहू समिति प्रबंधक 3. श्री शिशुपाल यादव फड़ प्रभारी 4. श्री नितेन्द्र साय कम्प्यूटर ऑपरेटर 5. श्री अविनाथ अवस्थी सहायक फड़ प्रभारी 6. श्री चन्द्रकुमार यादव सह सहायक।

फड़ प्रभारी के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन केन्द्र कोनपारा में धान खरीदी के दौरान अनियमितता कर सेवा सहकारी समिति को कुल 6,55,26,979.40 रूपये (छ: करोड़, पचपन लाख, छब्बीस हजार नौ सौ उन्नयासी रूपये चालीस पैसे मात्र) रूपये का गबन करने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत करता हूं नकल आवेदन पत्र जैल है ।

छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित नोडल कार्यालय जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) क्रमांक 199/2026 जशपुर दिनांक 02.01.2026 प्रति, श्रीमान् थाना प्रभारी महोदय थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.) विषय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेन्द्र कोनपारा में अनियमितता के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने कराने विषयक।

 

 

संदंर्भ कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर (छ.ग.) पत्र क्रमांक 02/स.प./साख./2025 जशपुर दिनांक 02.01.2026 महोदय,विषयांतर्गत लेख है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेन्द्र कोनपारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 1. श्री भुनेश्वर साय प्राधिकृत अधिकारी 2. श्री जयप्रकाश साहू समिति प्रबंधक 3. श्री शिशुपाल यादव फड़ प्रभारी 4. श्री नितेन्द्र साय कम्प्यूटर ऑपरेटर 5. श्री अविनाथ अवस्थी सहायक फड़ प्रभारी 6. श्री चन्द्रकुमार यादव सह सहायक फड़ प्रभारी के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य में अनियमितता कर शासन को क्षति पहुंचायी गयी है। केन्द्र में आनलाईन कम्प्यूटर पत्र अनुसार कुल धान खरीदी 1,61,250.00 क्विंटल पायी गयी, मिल एवं संग्रहण केन्द्र में कुल परिदान 1,40,663.12 क्विंटल पाया गया।

पत्रक अनुसार केनद्र में अभिष्ठ शेष धान की मात्रा 20,586.88 क्विंटल परिदान हेतु शेष पाया गया था तथा उक्त प्रकरण में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 20,586.88 क्विंटल धान कम पाया गया है तथा मौके पर धान उपलब्ध नही है। इस तरह धान उपार्जन केन्द्र कोनपारा में 20586.88 क्विंटल कमी / शाटेज को दर्शाता है। जिससे कुल धान की कमी की राशि 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से रूपये 63819328/- धान के कमी के साथ साथ नया बारदाना 4898 नग प्रति बारदाना 71.80 रूपये कुल 3,51,676.40/- रूपये एवं पुराना बारदाना मिलर / पी.डी.एस. 54,239 नग प्रति बारदाना 25 रूपये कुल 13,55,975 रूपये जिससे समिति को कुल धान एवं बारदाने की राशि सहित कुल 6,55,26,979.40 रूपये (छ: करोड़, पचपन लाख, छब्बीस हजार नौ सौ उन्नयासी रूपये चालीस पैसे मात्र) की आर्थिक क्षति हुई है।

अत: संदंर्भित पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि समिति स्तर पर धान खरीदी का कार्य में अनियमितता पाये जाने पर दोषी कर्मचारी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी प्रभारी 1. श्री भुनेश्वर साय प्राधिकृत अधिकारी 2. श्री जयप्रकाश साहू समिति प्रबंधक 3. श्री शिशुपाल यादव फड़ प्रभारी 4. श्री नितेन्द्र साय कम्प्यूटर आपरेटर 5. श्री अविनाथ अवस्थी सहायक फड़ प्रभारी 6. श्री चन्द्रकुमार यादव सह सहायक फड़ प्रभारी के नाम पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का कष्ट करेंगें। संलग्न -1. संदंर्भित पत्र की छायाप्रति हस्ताक्षर अस्पष्ट अंग्रेजी में 02.01.2026 राम कुमार यादव नोडल अधिकारी छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक) जिला जशपुर (छ.ग.) प्रतिलिपि- कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला जशपुर को सादर सूचनार्थ प्रेषित।

सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर को सादर सूचनार्थ प्रेषित। जिला विपणन अधिकारी जिला जशपुर को सादर सूचनार्थ प्रेषित। हस्ताक्षर अस्पष्ट अंग्रेजी में 02.01.2026 राम कुमार यादव नोडल अधिकारी छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक) जिला जशपुर (छ.ग.)।

 

 

 

राम कुमार यादव

शिकायत करता।

 

इनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

 

भुनेश्वर साय , जयप्रकाश साहू , शिशुपाल यादव , नितेन्द्र साय , अविनाथ अवस्थी , चन्द्रकुमार यादव

318(4)-BNS, 320-BNS, 336-BNS, 338-BNS, 61-BNS

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!