छत्तीसगढ़जशपुरराज्य

दिसंबर में सड़क हादसों का खतरा बढ़ा, जशपुर पुलिस ने तेज की वाहन जांच और जागरूकता अभियान

Increased Risk of Road Accidents in December: Jashpur Police Intensifies Vehicle Checks and Awareness Campaign

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर: दिसंबर माह में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावना को देखते हुए जशपुर पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस वाहन चालकों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दे रही है।

पुलिस विभाग के अनुसार पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों में यह सामने आया है कि सबसे अधिक सड़क हादसे दिसंबर और जनवरी माह में दर्ज किए गए हैं। ठंड, कोहरे और लापरवाही से वाहन चलाने को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जशपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोककर लोगों की जान सुरक्षित रखना है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!